शासन की सख्ती का दिखा असर, रुड़की में राजवाहों की सफाई पूरी; किसानों को मिलेगी राहत

खबर शेयर करें -

रुड़की। शासन की सख्ती के बाद सिंचाई विभाग ने राजवाहों की सफाई का काम बेहतर तरीके से पूरा कर लिया है। इससे अब किसानों को अपने खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से राजवाहों में गंदगी और अवरोध के चलते पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही थी, जिससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।

राजवाहों की सफाई होने से सिंचाई व्यवस्था में सुधार आने की संभावना है। हालांकि, किसानों के सामने अभी भी सर्की रजवाहे की समस्या बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस रजवाहे में पानी का दबाव बढ़ने पर अक्सर ओवरफ्लो की स्थिति बन जाती है, जिसके चलते रजवाहा टूटने का खतरा बना रहता है। कई बार इसके कारण आसपास के खेतों में पानी भरने और सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है।

किसानों का मानना है कि केवल सफाई से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। सर्की रजवाहे की क्षमता और उसकी स्थिति पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि पानी का बहाव नियंत्रित रहे और रजवाहा बार-बार क्षतिग्रस्त न हो।

फिलहाल राजवाहों की सफाई पूरी होने से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सर्की रजवाहे की समस्या के समाधान के लिए विभाग की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।

Ad