सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई, सुख-समृद्धि और आरोग्यता की कामना की

खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि बनी रहने की कामना करते हुए त्योहारों के महत्व को भी रेखांकित किया।

मुख्यमंत्री ने धनतेरस को भगवान धन्वंतरि की आराधना का विशेष पर्व बताते हुए कहा कि यह त्योहार अच्छे स्वास्थ्य और आरोग्यता का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।

दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए धामी ने कहा कि यह पर्व सुख, संपन्नता और समृद्धि का प्रतीक है। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के आशीर्वाद से प्रत्येक परिवार में खुशहाली, शांति और आरोग्यता का वातावरण बना रहे।

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज और देश के आर्थिक एवं सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक है। वहीं भैयादूज के अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Ad