राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

खबर शेयर करें -

देहरादून। राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि बने रहने की कामना करते हुए पर्वों को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया।

धनतेरस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व भगवान धन्वंतरि की उपासना से जुड़ा है, जिन्हें आरोग्यता और समृद्धि का अधिष्ठाता माना जाता है। उन्होंने भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना की कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को अच्छा स्वास्थ्य, सुख और खुशहाली प्राप्त हो।

दीपावली के संदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और अधर्म से धर्म की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। दीपोत्सव केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता और सद्भाव का संचार करने का अवसर भी है।

राज्यपाल ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश से प्रार्थना की कि उनकी कृपा प्रदेश के प्रत्येक परिवार पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल का वास हो।

Ad