हरिहर आश्रम पहुंचे डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, स्वामी अवधेशानंद गिरि से लिया आशीर्वाद

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश/हरिद्वार। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचकर जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज से भेंट की। इस दौरान उन्होंने स्वामी जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज ने डॉ. अग्रवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया। आध्यात्मिक वातावरण में हुई इस भेंट के दौरान डॉ. अग्रवाल ने संत-महात्माओं के मार्गदर्शन को जीवन में सकारात्मकता और सेवा भावना को मजबूत करने वाला बताया।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि संतों का सानिध्य व्यक्ति को आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ समाज और जनसेवा के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराता है। संतों के विचार और आशीर्वचन समाज में धर्म, संस्कार, सदाचार तथा मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के साथ ही जनकल्याण की कामना की। उन्होंने संतों के आशीर्वाद को समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत बताया।

Ad