अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद के सदस्यों ने पूर्णानंद घाट पर की गंगा आरती, महिला सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। जानकी झूला स्थित पूर्णानंद घाट पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद, देहरादून चैप्टर के 18 सदस्यों ने विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में सहभागिता की। इस दौरान परिषद के सदस्यों ने मां गंगा की आरती करने के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन भी किया।

परिषद के अध्यक्ष एस.एस. कोठियाल (आईजी, सेवानिवृत्त) ने कहा कि पूर्णानंद घाट आध्यात्मिक आभा से सराबोर नजर आया। महिला गंगा आरती का आयोजन पर्यटन विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और गंगा की स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर परिषद के सदस्यों ने मां गंगा की दिव्य आरती में शामिल होकर देश की सुख-शांति, समृद्धि और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने की प्रार्थना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हवन से घाट का वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्ति गीतों, घंटियों और शंखध्वनि से पूरा परिसर आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया।

इस दौरान परिषद के सदस्यों ने ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी से मुलाकात कर महिला गंगा आरती की शुरुआत कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही महिला सशक्तीकरण, भारत में लैंगिक समानता और महिलाओं को समान अवसर उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष एस.एस. कोठियाल (आईजी, सेवानिवृत्त), उपाध्यक्ष दिनेश भट्ट (आईजी, सेवानिवृत्त), अरुण शेखर बहुगुणा, रोहित कोछगांवे, अनिल सैनी, मंजू भट्ट, स्नेहलता भट्ट, सुभाषिनी, रश्मि शर्मा, साधना बहुगुणा, सरोज नौटियाल, प्रिया पाण्डेय, पल्लवी शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

महिला गंगा आरती में ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी, डॉ. ज्योति शर्मा, आचार्य सोनिया राज, अंजना उनियाल, पुष्पा शर्मा, पूनम रावत, बंदना नेगी, गायत्री देवी और प्रमिला सहित अन्य महिलाओं ने आरती की।

Ad