NEET-JEE और CUET की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत, NTA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

खबर शेयर करें -

NEET, JEE और CUET जैसी महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को अब परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए अलग-अलग जगहों पर भटकने की जरूरत नहीं होगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इनके माध्यम से अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।

एनटीए की इस पहल का उद्देश्य परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें सही जानकारी उपलब्ध कराने में मदद करना है। छात्र हेल्पलाइन के जरिए परीक्षा से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं और जरूरी दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं।

चौबीसों घंटे मिलेगी टोल फ्री सेवा

एनटीए की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थियों के लिए टोल फ्री नंबर 180-4747 उपलब्ध कराया गया है। इस नंबर पर विद्यार्थी 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा 011-69227700 हेल्प डेस्क नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक सहायता मिलेगी।

फोन में सेव करने की सलाह

नीट, जेईई और सीयूईटी जैसी परीक्षाओं में शामिल होने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ये नंबर उपयोगी साबित हो सकते हैं। एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे दोनों संपर्क नंबर अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित रख लें, ताकि जरूरत पड़ने पर परीक्षा संबंधी जानकारी हासिल करने में आसानी हो।

हेल्पलाइन की सुविधा से विद्यार्थियों को परीक्षा से जुड़े सवालों के जवाब पाने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

Ad