दीपावली की तैयारियों से गुलजार हुआ ऋषिकेश बाजार, फूलों की खरीदारी के लिए उमड़े लोग

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। दीपावली पर्व को लेकर तीर्थनगरी ऋषिकेश के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। त्योहार पर घरों और मंदिरों को सजाने के लिए लोग बड़ी संख्या में फूलों और फूलों की मालाओं की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में सजी रंग-बिरंगी फूलों की दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

दीपावली के मद्देनजर बाजार में गेंदे के फूलों की मालाओं की विशेष मांग देखने को मिल रही है। इसके साथ ही गुलाब और अन्य सजावटी फूल भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। लोग पूजा-पाठ, घरों के मुख्य द्वार, मंदिरों और प्रतिष्ठानों की सजावट के लिए फूल खरीद रहे हैं।

बाजार में दुकानदारों ने तरह-तरह की फूलों की मालाएं और गुलदस्ते सजाए हैं। सुबह से लेकर शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। वहीं, बाजार में लगी रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों की सजावट दीपावली के उत्साह को और बढ़ा रही है।

दीपावली के उल्लास के बीच ऋषिकेश का बाजार फूलों की खुशबू और रौनक से गुलजार नजर आ रहा है।

Ad