नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से उठा धुएं का गुबार, मुख्य मार्ग पर मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। शहर के पुरानी चुंगी के पास मुख्य मार्ग पर नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से अचानक भारी मात्रा में धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते सड़क पर धुएं का घना गुबार फैल गया, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हलचल मच गई।

घटना के दौरान सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। धुएं के कारण कुछ देर तक आसपास का रास्ता धुंधला नजर आया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद किया।

फिलहाल गाड़ी से इतनी अधिक मात्रा में धुआं निकलने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना ने नगर निगम के वाहनों के रखरखाव और नियमित जांच व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ad