कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग में सुभाष चंद्र सेमवाल बने ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष
ऋषिकेश। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाते हुए ऋषिकेश निवासी पूर्व सैनिक सुभाष चंद्र सेमवाल को ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी (सेवानिवृत्त) ने 6 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की।
नियुक्ति पत्र के अनुसार, कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए सेमवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि वह अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पूर्व सैनिक विभाग और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पार्टी की ओर से उनसे कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और उत्तराखंड में संगठन को सशक्त बनाने की अपेक्षा की गई है। उनकी नियुक्ति से ऋषिकेश में पूर्व सैनिकों को कांग्रेस संगठन से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाने के प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद है।
नियुक्ति पर सुभाष चंद्र सेमवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पूरी कर्मठता और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।


