पेंशनर्स संगठन की बैठक में उठी पानी के बिल वितरण और गोल्डन कार्ड में मुफ्त ओपीडी की मांग
मुनिकीरेती-ढालवाला। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को ढालवाला स्थित पेंशनर्स भवन में आयोजित की गई। शूरवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता और शिवदयाल प्रसाद उनियाल के संचालन में हुई बैठक में पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने जल निगम से पानी के बिलों के वितरण की व्यवस्था सुचारु करने की मांग उठाई। सदस्यों ने इस समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजने का निर्णय लिया।
वहीं, संगठन के कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने गोल्डन कार्ड के माध्यम से ओपीडी उपचार निःशुल्क उपलब्ध कराने की मांग शासन के समक्ष उठाई। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए, जिससे उन्हें उपचार के दौरान आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. रुचि पैन्यूली और डॉ. ऋचा थपलियाल को सम्मानित किया गया।
बैठक में शीला रतूड़ी, महालक्ष्मी बिजल्वाण, खुशहाल सिंह राणा, भोला सिंह बिष्ट, देवेंद्र दत्त जोशी, गोपाल दत्त खंडूड़ी, कैलाश चंद्र पैन्यूली, राममोहन नौटियाल, भास्करा नंद पैन्यूली, शक्ति प्रसाद सेमल्टी, विशालमणि पैन्यूली, राजेंद्र सिंह भंडारी, अनूप कुमार जोशी, धन सिंह रांगड़, श्रीओम शर्मा, कान सिंह पुंडीर, रामप्रसाद रयाल, शंकरदत्त पैन्यूली, विजेंद्र सिंह रावत, कन्हैया लाल सेमवाल, मोहन सिंह रावत, ओमप्रकाश थपलियाल, पूर्णानंद बहुगुणा, सोबन सिंह रावत, प्रेम सिंह चौहान, अब्बल सिंह चौहान, दिगंबर प्रसाद वेदवाल, क्षेत्रपाल सिंह नेगी, विजेंद्र पांडेय, सुंदरलाल बिजल्वाण, प्रेमदत्त डिमरी, बलवीर सिंह पंवार, लक्ष्मीप्रसाद उनियाल और गोरा सिंह पोखरियाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


