भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का अभियान 26 नवंबर को होगा समाप्त, लोक भवन तक निकालेगी रैली

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने अपने आंदोलन को और व्यापक रूप देने की तैयारी की है। प्रदेशभर में चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान अब 26 नवंबर को समाप्त होगा। अभियान के समापन पर कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून में बड़ी रैली निकालकर राज्यपाल के माध्यम से अपनी मांगें उठाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में 26 नवंबर को कांग्रेस भवन से लोक भवन तक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेज राज्यपाल को सौंपे जाएंगे। इससे पहले रैली के आयोजन की तिथि 23 नवंबर तय की गई थी, जिसे बाद में बदल दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान को अब मंडल और बूथ स्तर तक पहुंचाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेशभर में 22 नवंबर तक हस्ताक्षर जुटाए जाएंगे। पार्टी का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की जाए।

Ad