गढ़ी मयचक ग्रामसभा के कांग्रेस अध्यक्ष बने विनोद रावत, संगठन को मजबूत करने पर जोर
ऋषिकेश। गढ़ी मयचक ग्रामसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामसभा अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई, जिसमें कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला ने कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद रावत के नाम का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से सहमति जताई।
बैठक के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल की संस्तुति पर श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल पंवार ने विनोद रावत को ग्रामसभा गढ़ी मयचक का अध्यक्ष नियुक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला और ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल पंवार ने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विश्वास जताया कि विनोद रावत अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।
कांग्रेस नेता दिनेश बिष्ट और जितेंद्र रांगड़ ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्रवासियों के हितों के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जनहित, जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित है। पार्टी का उद्देश्य संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करना, आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है।
नवनियुक्त ग्रामसभा अध्यक्ष विनोद रावत ने पार्टी नेतृत्व और संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह ग्रामसभा के बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
बैठक में ये रहे मौजूदइस दौरान विक्रम रावत, सतनाम सिंह, निर्मल रांगड़, प्रदीप तड़ियाल, जितेंद्र रांगड़, दिनेश बिष्ट, जसपाल सिंह, गोविंद सिंह, जयदेव सिंह, बलजीत, जगमोहन सिंह, त्रिलोक सिंह, अर्जुन रांगड़, सन्नी, सागर, कमल कंडियाल, नवजोत पोखरियाल, नरेश पोखरियाल, दिगंबर सिंह रावत, राहुल, कैलाश, दिनेश गुसाईं और शुभम पोखरियाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


