“सेवा समर्पण” पखवाड़े के तहत गणेश रावत के नेतृत्व में चलाया नदियों की सफाई अभियान।
उत्तराखण्ड टाइम्स/ ऋषिकेश / 7 अक्टूबर2021।
आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री बने रहने के उपलक्ष्य में तथा *सेवा समर्पण* पखवाड़े के तहत आज भारतीय जनता पार्टी श्यामपुर मण्डल अध्यक्ष गणेश रावत के नेतृत्व में हमारी आस्था की प्रतीक, मोक्षदायिनी नदियों की सफाई का कार्यक्रम किया गया।

पीएम मोदी के स्वच्छ्ता अभियान को सार्थक बंनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ इस कार्य मे जुटा दिखाई दिया । इसके बाद सभी कार्यकत्ताओं ने मोदी जी द्वारा लागू की गई जन कल्याण कारी योजनाओ के लिए पोस्टकार्ड पर अपनी भावनायें लिखकर प्रेषित करते हुए मोदी जी का आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर गणेश रावत ने कहा कि मोदी जी द्वारा जो वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ पूरे विश्व मे फ्री वेक्सिनेशन का जो अभियान चलाया उसके लिए उनका हार्दिक धन्यवाद करते है । साथ ही देश मे चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओ के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर राम बहादुर क्षेत्री,सतपाल सैनी, नीलम चमोली, जितेंद्र पोखरियाल ,आशीष जोशी ,संजू व्यास, मोनिका जुयाल, ऋषिराम शर्मा, प्रिंस रावत, विष्णु थापा, लक्ष्मी गुरंग आदि उपस्थित रहे।



