टिहरी में सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल संपन्न

खबर शेयर करें -

टिहरी गढ़वाल। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली उत्तराखंड की टीमों के गठन के लिए टिहरी गढ़वाल में विभिन्न खेलों के जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए।

जिला क्रीड़ा अधिकारी नरेंद्रनगर दीपक रावत के अनुसार, 30 सितंबर को श्रीपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम मुनिकीरेती में लॉन टेनिस, वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, वॉलीबाल, बास्केटबाल, तैराकी और कुश्ती सहित विभिन्न खेलों के चयन ट्रायल हुए। वहीं जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर में कैरम, चेस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस के ट्रायल आयोजित किए गए।

3 अक्टूबर को श्रीपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम मुनिकीरेती में एथलेटिक्स, बास्केटबाल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो और योग के पुरुष एवं महिला वर्ग तथा क्रिकेट और फुटबाल के पुरुष वर्ग के जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए।

जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को 7 और 8 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से आयोजित राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग कराया जाएगा। राज्य स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन किया जाएगा।

चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विभागीय अनुमति/अनापत्ति प्रमाण पत्र, विभागीय आईडी, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी तथा पंजीकृत चिकित्सक द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही प्रतिभागियों को विभागीय अनापत्ति एवं स्वस्थता प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

#CivilServicesGames #SportsTrial #Uttarakhand #SportsNews #AllIndiaCivilServices

Ad