देहरादून में डेंगू के 395 और चिकनगुनिया के 261 मरीज, स्वाइन फ्लू का नया मामला मिला

खबर शेयर करें -

देहरादून: मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ देहरादून में मौसमी बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। डेंगू और चिकनगुनिया के नए मामले सामने आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को जिले में दोनों बीमारियों के तीन-तीन नए संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। वहीं, स्वाइन फ्लू का एक नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है।

स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में डेंगू संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 395 हो गई है। वहीं, चिकनगुनिया के मरीजों का आंकड़ा भी 261 तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बीच डेंगू के 18 मरीज फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और उनका उपचार चल रहा है।

एक ओर डेंगू और चिकनगुनिया के मामले बढ़ रहे हैं, तो दूसरी ओर स्वाइन फ्लू का नया मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनौती बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के दौरान संक्रमण का खतरा देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतने की जरूरत है।

Ad