रायवाला कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, सम्मान समारोह आयोजित

खबर शेयर करें -

रायवाला। रायवाला कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने किकबॉक्सिंग स्टेट चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, कर्नल योगेश (रायवाला छावनी) तथा विरेन्द्र नौटियाल (वीरू) उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया, वहीं अन्य अतिथियों ने खेलों के महत्व और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य पर जोर दिया।

संचालक सचिन कुमार ने बताया कि 26 अप्रैल 2026 को देहरादून स्थित Mount Litera Zee School में आयोजित प्रतियोगिता में एकेडमी के 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण व 3 रजत पदक हासिल किए।

स्वर्ण पदक विजेता: आरोही त्रिवेदी, हिमांशु, आदित्य कुमार, अंशिका, आर्यन

रजत पदक विजेता: सलोनी, आयुष, शानू

सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन नेशनल किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए हुआ है, जो क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

Ad