छिद्दरवाला: जोगीवाला में धूमधाम से मनेगी इगास बग्वाल, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों पर झूमेंगे लोग, खेला जाएगा भैलो।
ऋषिकेश। उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक आस्था के प्रतीक इगास बग्वाल पर्व को लेकर जोगीवाला छिद्दरवाला स्थित ओम स्टार क्लब में विशेष आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।महोत्सव के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भैलो खेला जाएगा। लोकगीतों और पारंपरिक सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।
आयोजकों का उद्देश्य इगास बग्वाल की परंपरा को जीवंत बनाए रखना और नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति एवं पारंपरिक त्योहारों से जोड़ना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों के बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है।
बग्वाल कार्यक्रम 20 नवंबर रात 8 बजे होगा। स्थान मैन चौंक छिद्दरवाला मेहद देवता मंदिर के पास आयोजित किया जायेगा।
इगास बग्वाल उत्तराखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है, जिसे बूढ़ी दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व पर भैलो खेलना, लोकगीत गाना और सामूहिक उत्सव मनाना विशेष महत्व रखता है।
पत्रकार वार्ता में सोबन सिंह कैन्तुरा, गौरव जेठूडी, महावीर कैन्तुरा, उत्तम भंडारी, सुशीला नेगी, बबीता आदि शामिल रहे।


