खबर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महावीर जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने भगवान महावीर के जीवन और उनके उपदेशों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें करुणा, शांति, सत्य, अहिंसा, त्याग, प्रेम एवं आत्मसंयम जैसे उच्च आदर्शों का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों को अपनाकर समाज में सौहार्द, सद्भाव और नैतिकता को मजबूत किया जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि भगवान महावीर द्वारा दिए गए सिद्धांत केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सामाजिक और मानवीय जीवन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उनकी शिक्षाएं आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी प्राचीन काल में थीं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भगवान महावीर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इन मूल्यों के पालन से एक बेहतर, शांतिपूर्ण और समरस समाज की स्थापना संभव है।

Ad