खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : ग्रामीण डिविजन में नए बिजली घर से लाइनों के निर्माण कार्य और लालकुआं क्षेत्र में पुराने विद्युत तारों को बदलने के चलते बिजली विभाग द्वारा शटडाउन शुरू कर दिए गए हैं। इसके चलते कई इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग के अनुसार रविवार से टीपी नगर और कमलुवागांजा क्षेत्र में करीब आठ घंटे का शटडाउन किया गया, जिससे इन इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। विभाग का कहना है कि यह शटडाउन आवश्यक मरम्मत और नई लाइनों को जोड़ने के लिए किया जा रहा है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य 15 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में तय समय के अनुसार बिजली कटौती की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली व्यवस्था अधिक मजबूत और सुचारू हो जाएगी।

बिजली विभाग का कहना है कि नए बिजली घर से लाइनें बिछाने और लालकुआं क्षेत्र में तारों के नवीनीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा कर बिजली आपूर्ति सामान्य की जा सके।

Ad