वीकेंड पर जागेश्वर धाम में उमड़े श्रद्धालु, चार हजार से अधिक भक्तों ने किए शिव दर्शन

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। शनिवार को चार हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए धाम पहुंचे। सुबह से शुरू हुआ भक्तों के आगमन का सिलसिला दिनभर जारी रहा। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

छुट्टी के चलते जागेश्वर धाम पहुंचे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। धार्मिक आस्था के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए भी बड़ी संख्या में पर्यटक आसपास के क्षेत्रों में पहुंचे। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से स्थानीय पर्यटन कारोबार को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। होटल, होम स्टे, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से जुड़े कारोबारियों को वीकेंड पर अच्छे कारोबार की आस जगी है।

हालांकि, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच यातायात व्यवस्था संभालना पुलिस के लिए चुनौती बना रहा। वीकेंड पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने से यातायात को सुचारु बनाए रखना जरूरी रहा।

Ad