डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया भाजयुमो वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को पंडित ललित मोहन शर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ऋषिकेश द्वारा आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन “E-lite-6” और “चंद्रभागा क्लब” के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वे स्वयं राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल खेल चुके हैं और खेल व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास तथा टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल स्वस्थ समाज के निर्माण का सशक्त माध्यम हैं।

कार्यक्रम में भाजपा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, मंडल प्रभारी अंकित थपलियाल, महामंत्री हर्षपाल, विनायक शर्मा, अखिलेश मित्तल, पवन गोयल, संजीव पाल, अरुण बडोनी, जितेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

समापन में डॉ. अग्रवाल ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करती हैं।

Ad