दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जैतपुर इको पार्क के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक चलती महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

Ad