राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचीं, सीएम धामी ने किया स्वागत
देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
एयरपोर्ट से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हुईं। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया।
अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान राष्ट्रपति शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति की मौजूदगी को लेकर आईएमए परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष तैयारियां की गई हैं।
