बद्रीनाथ में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान, बोले गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के समर्थन में देश बदल रहा
बद्रीनाथ: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित किए जाने की मांग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब देश के मुस्लिम समाज के लोग भी इस प्रस्ताव के समर्थन में आगे आ रहे हैं, जो देश में बदलते माहौल का संकेत है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उन्होंने समाचारों में देखा कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गाय का पालन-पोषण करते हैं और उसे रोटियां खिलाते हैं, जबकि कुछ लोग गाय को भोजन के रूप में ग्रहण करते हैं। इसके बावजूद अब विभिन्न समुदायों का इस मांग के समर्थन में आना देश में सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने के लिए चल रहा अभियान लगातार व्यापक समर्थन प्राप्त कर रहा है और यह देश की बदलती सोच का प्रतीक है।
