इंदिरा राष्ट्रीय बाल विकास विद्यालय को EUREKA FORBES की सौगात, बने नए शौचालय, देखिये वीडियो

खबर शेयर करें -

छिद्दरवाला स्थित इंदिरा राष्ट्रीय बाल विकास विद्यालय, बोक्सा बस्ती में यूरेका फोर्ब्स द्वारा छात्र-छात्राओं की सुविधा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए आधुनिक शौचालयों का निर्माण किया गया। इससे पूर्व विद्यालय में बच्चों के लिए केवल एक छोटा सा शौचालय उपलब्ध था, जिससे विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था।

देखिये वीडियो ——

अब यूरेका फोर्ब्स के सहयोग से छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण किया गया है, जिनमें प्रत्येक तरफ 2-2 शौचालय बनाए गए हैं। इन शौचालयों में हाथ धोने के लिए बेसिन, शौचालय के भीतर नल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही शौचालयों के बाहर स्वच्छता एवं हाइजीन से संबंधित जागरूकता पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिससे बच्चों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

इस कार्य में पूर्व ग्राम प्रधान जोगीवाला माफी एवं समाजसेवी सोबन कैंतुरा का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता राणा एवं समाजसेवी सोबन कैंतुरा ने यूरेका फोर्ब्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और विद्यालयी वातावरण में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Ad