ग्राम दर्शन कार्यक्रम के तहत तुंगोली पहुंचे पूर्व विधायक, ग्रामीणों ने पुराने विकास कार्यों को याद कर जताया आभार
मखलोगी पट्टी में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की ग्रामीणों ने की सराहना
टिहरी। ग्राम दर्शन कार्यक्रम के तहत पूर्व विधायक ने ग्राम पंचायत तुंगोली पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान मखलोगी पट्टी के ग्रामीणों ने वर्ष 2017 से 2022 तक उनके विधायक कार्यकाल में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को याद करते हुए आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए थे।पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि तुंगोली, मांडदा, दिगोठी, छाती और कैंछू गांवों में सड़क निर्माण कराया गया। वहीं बंगोली से मांडदा तक तथा कोटद्वार गांव तक सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलाई गई। इसके अलावा नकोट में जिला सहकारी बैंक की स्थापना, 33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण और नकोट अस्पताल के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराने, महिला मंगल दलों को सार्वजनिक कार्यों के लिए बर्तन वितरित करने, गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह में सहयोग देने और स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए भी प्रयास किए गए।इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के कार्यकाल में हुए इन विकास कार्यों को याद करते हुए उनकी सराहना की।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान संगीता रावत, पूर्व प्रधान सुंदर सिंह रावत, जगबीर रावत, दिलबर रावत, नरेश बडोनी, विक्रम सिंह रावत, कुलदीप रावत, सुषमा खाती, सुंदर लाल, विजय रावत, राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व मंडल मंत्री ममता उनियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र धनौला, पूर्व प्रधान एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह रावत, पूर्व मंडल महामंत्री बलबीर सिंह नेगी, दरमियान सिंह नेगी, पूर्व प्रधान एवं मंडल महामंत्री विक्रम सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


