ग्रेटर नोएडा: 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, बेटे को बचाने में गई पिता की जान
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में एक दर्दनाक हादसे में पिता और उनके बेटे की 23वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों खाटू श्याम मंदिर जाने से पहले पूजा के लिए बालकनी से फूल तोड़ रहे थे। इसी दौरान बेटे का पैर फिसल गया। बेटे को बचाने की कोशिश में पिता का भी संतुलन बिगड़ गया और दोनों नीचे गिर गए।हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


