चंबा-कोटी मार्ग हादसे पर मंत्री सुबोध उनियाल ने जताया शोक
देहरादून/टिहरी गढ़वाल: जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और इसे अत्यंत हृदय विदारक घटना बताया है।
मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह दुर्घटना बेहद दुःखद है और इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए मंत्री उनियाल ने तत्काल जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और घायलों को तुरंत बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मंत्री उनियाल ने तत्काल जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और घायलों को तुरंत बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
मंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मिल सके।
अपने संदेश के अंत में मंत्री सुबोध उनियाल ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और सतर्कता की आवश्यकता को रेखांकित करता है। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
