ऋषिकेश में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के “12 वर्ष सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ऋषिकेश विधानसभा के वीरभद्र मंडल अंतर्गत वार्ड-28, बूथ-108 में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे हर वर्ग का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

इस मौके पर आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” के तहत डॉ. अग्रवाल ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी साझा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा ममता रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा पिंकी धस्माना, पार्षद मुस्कान, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राहुल कश्यप, रंजीत धामी, पूर्व पार्षद अशोक पासवान, विनय पासवान, साहिल आर्यन, नीरज नेगी, अक्षय पाल, सुमन नेगी, मनोरमा देवी, मिनाक्षी पाल, ज्ञानवती देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Ad