देहरादून एक्स-सर्विसमेन लीग समारोह में रायवाला संगठन को प्रथम पुरस्कार से नवाज़ा

खबर शेयर करें -

देहरादून। पूर्व सैनिकों के योगदान एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले रायवाला पूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक संगठन ने एक बार फिर अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है। देहरादून में आयोजित एक्स-सर्विस लीग के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर रायवाला संगठन को प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनपद देहरादून के विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों ने सहभागिता की।वीर नारियां भी शामिल रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल जी.एस. नेगी उपस्थित रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता देहरादून एक्स-सर्विसमेन लीग के अध्यक्ष कर्नल यू.एस. ठाकुर ने की।

इस दौरान रायवाला संगठन द्वारा अपने क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक कार्यों, पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु उठाए गए प्रयासों तथा जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों को निर्णायक मंडल द्वारा विशेष रूप से सराहा गया, जिसके आधार पर संगठन को सर्वोच्च स्थान प्रदान किया गया।

सम्मान स्वरूप रायवाला पूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक संगठन को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि संगठन से जुड़े सदस्यों की निष्ठा, अनुशासन और समाज के प्रति उनकी सेवा भावना को दर्शाती है।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण भाव से करने की प्रेरणा देगा। रायवाला क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर गौरव एवं उत्साह का माहौल देखा गया।

इस अवसर पर रायवाला संगठन के अध्यक्ष ऋषिराम शर्मा, अमर सिंह चौहान, टीका बहादुर थापा, अमर सिंह कंडारी, विजय भंडारी, कुमना देवी, रत्ना देवी, गुड्डी देवी, धन कुमारी क्षेत्री आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad