Skip to content
Uttarakhand Times Live

Uttarakhand Times Live

Primary Menu Uttarakhand Times Live

Uttarakhand Times Live

  • होम
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश
  • विशेष समाचार
  • ज्योतिष
  • संस्कृति
  • अपराध
  • वीडियोस
  • Editorial
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा खबर
  • राज्य
  • विशेष समाचार
  • होम

देहरादून में साइबर ठगी के दो मामले आए सामने, बुजुर्ग समेत दो लोगों के खातों से 4.04 लाख रुपये पार

November 16, 2026 News Desk
खबर शेयर करें -

देहरादून: राजधानी देहरादून में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल भुगतान की सुविधा का इस्तेमाल करने वाले लोग ठगों के निशाने पर हैं। ताजा दो मामलों में साइबर अपराधियों ने अलग-अलग लोगों के बैंक खातों से कुल 4.04 लाख रुपये की रकम निकाल ली। पीड़ितों की शिकायत पर वसंत विहार और राजपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला बल्लूपुर रोड स्थित विजय पार्क का है। यहां रहने वाले 64 वर्षीय जसपाल सिंह का इंडियन ओवरसीज बैंक में खाता है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच नवंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी करते हुए 1.31 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। शुरुआत में उन्हें खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी नहीं हो सकी। बाद में जब उन्हें संदिग्ध लेनदेन का पता चला तो उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वसंत विहार थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।

तीन बैंक खातों से निकाले 2.73 लाख रुपये

साइबर ठगी का दूसरा मामला सहस्रधारा रोड निवासी चंद्र प्रकाश शर्मा से जुड़ा है। उन्होंने राजपुर थाने में शिकायत देकर बताया कि वह मोबाइल से भुगतान करने के लिए पेटीएम एप का इस्तेमाल करते हैं। भुगतान संबंधी परेशानी आने पर वह 27 सितंबर को बैंक पहुंचे थे। वहां खातों की जांच कराने पर उन्हें पता चला कि 19 सितंबर को उनके तीन अलग-अलग बैंक खातों से कुल 2.73 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।

पीड़ित के अनुसार, ये सभी लेनदेन उनकी जानकारी और अनुमति के बिना किए गए थे। खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने शुरू की जांच

दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर ठगी के इन मामलों ने एक बार फिर डिजिटल लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतने की जरूरत को उजागर किया है। पुलिस अब संदिग्ध बैंक खातों और लेनदेन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है, ताकि ठगी के पीछे शामिल लोगों तक पहुंचा जा सके।

Ad
Tags: Bank Account Fraud, Cyber Fraud, Cyber Security, Dehradun Cyber Crime, Dehradun News, Digital Payment Fraud, Financial Fraud, Online Banking Fraud, Online Scam, Paytm Fraud, Rajpur Police, Uttarakhand news, Uttarakhand police, Vas ant Vihar Police

Continue Reading

Previous वन विकास निगम के दैनिक वेतनभोगियों के लंबित भुगतान का मुद्दा फिर उठा, न्यायालय के आदेश लागू करने की मांग
Next अब अस्पताल में प्रसूता के साथ रुकने पर भी मिलेगा पैसा, उत्तराखंड में साथी को 600 रुपये देने की तैयारी

More Stories

  • उत्तराखंड
  • राज्य
  • विशेष समाचार
  • हेल्थ
  • होम

अब अस्पताल में प्रसूता के साथ रुकने पर भी मिलेगा पैसा, उत्तराखंड में साथी को 600 रुपये देने की तैयारी

November 16, 2026 Mahesh Panwar
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा खबर
  • राज्य
  • होम

वन विकास निगम के दैनिक वेतनभोगियों के लंबित भुगतान का मुद्दा फिर उठा, न्यायालय के आदेश लागू करने की मांग

November 16, 2026 News Desk
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा खबर
  • राज्य
  • विशेष समाचार
  • होम

उत्तराखंड में 10 हजार युवाओं को उद्यमी बनाने की तैयारी, गांवों में रोजगार के नए अवसर खोलेगी धामी सरकार

November 16, 2026 News Desk
  • Latest
  • Popular
  • Trending
    • उत्तराखंड
    • राज्य
    • विशेष समाचार
    • हेल्थ
    • होम

    अब अस्पताल में प्रसूता के साथ रुकने पर भी मिलेगा पैसा, उत्तराखंड में साथी को 600 रुपये देने की तैयारी

    November 16, 2026 Mahesh Panwar
    • उत्तराखंड
    • ताज़ा खबर
    • राज्य
    • विशेष समाचार
    • होम

    देहरादून में साइबर ठगी के दो मामले आए सामने, बुजुर्ग समेत दो लोगों के खातों से 4.04 लाख रुपये पार

    November 16, 2026 News Desk
    • उत्तराखंड
    • ताज़ा खबर
    • राज्य
    • होम

    वन विकास निगम के दैनिक वेतनभोगियों के लंबित भुगतान का मुद्दा फिर उठा, न्यायालय के आदेश लागू करने की मांग

    November 16, 2026 News Desk
    • उत्तराखंड
    • ताज़ा खबर
    • राज्य
    • विशेष समाचार
    • होम

    उत्तराखंड में 10 हजार युवाओं को उद्यमी बनाने की तैयारी, गांवों में रोजगार के नए अवसर खोलेगी धामी सरकार

    November 16, 2026 News Desk
    • उत्तराखंड
    • राज्य
    • विशेष समाचार
    • होम

    गौरवशाली सैन्य इतिहास की साक्षी 2/5 गोरखा राइफल्स ने मनाया 141वां स्थापना दिवस

    November 16, 2026 News Desk
    • Rishikesh
    • ताज़ा खबर
    • राष्ट्रीय
    • विशेष समाचार
    • हेल्थ

    भारतीय योग जल्द नजर आएगा एशियन और ओलंपिक खेल में, स्पोर्ट्स के रूप में योग को मान्यता दिलाने में जुटा भारतीय ओलंपिक संघ

    December 3, 2021 News Desk
    • Rishikesh
    • उत्तराखंड

    विधानसभा अध्यक्ष ने नेपाली फार्म से चंद्रभागा पुल तक सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर अधिकारियों को लगाई फटकार

    December 28, 2021 News Desk
    • Rishikesh
    • राजनीति

    प्रदेश के साथ ऋषिकेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया : जयेन्द्र रमोला

    December 29, 2021 News Desk
    • Rishikesh
    • ताज़ा खबर
    • राजनीति

    प्रदेश सरकार के शासकीय प्रवक्ता का आम आदमी पार्टी ने फूंका पुतला

    December 29, 2021 News Desk
    • उत्तरप्रदेश
    • ताज़ा खबर

    यूपी कोरोना प्रभावित राज्य घोषित , सख्ती से किया जाएगा गाइडलाइन का पालन

    December 29, 2021 News Desk
    • उत्तराखंड
    • राज्य
    • विशेष समाचार
    • हेल्थ
    • होम

    अब अस्पताल में प्रसूता के साथ रुकने पर भी मिलेगा पैसा, उत्तराखंड में साथी को 600 रुपये देने की तैयारी

    November 16, 2026 Mahesh Panwar
    • उत्तराखंड
    • ताज़ा खबर
    • राज्य
    • विशेष समाचार
    • होम

    देहरादून में साइबर ठगी के दो मामले आए सामने, बुजुर्ग समेत दो लोगों के खातों से 4.04 लाख रुपये पार

    November 16, 2026 News Desk
    • उत्तराखंड
    • ताज़ा खबर
    • राज्य
    • होम

    वन विकास निगम के दैनिक वेतनभोगियों के लंबित भुगतान का मुद्दा फिर उठा, न्यायालय के आदेश लागू करने की मांग

    November 16, 2026 News Desk
    • उत्तराखंड
    • ताज़ा खबर
    • राज्य
    • विशेष समाचार
    • होम

    उत्तराखंड में 10 हजार युवाओं को उद्यमी बनाने की तैयारी, गांवों में रोजगार के नए अवसर खोलेगी धामी सरकार

    November 16, 2026 News Desk
    • उत्तराखंड
    • राज्य
    • विशेष समाचार
    • होम

    गौरवशाली सैन्य इतिहास की साक्षी 2/5 गोरखा राइफल्स ने मनाया 141वां स्थापना दिवस

    November 16, 2026 News Desk

ज्योतिष

  • ज्योतिष
  • ताजा समाचार,
  • मुख्य पृष्ठ
  • विशेष समाचार

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा

March 2, 2026 न्यूज़ डेस्क

हल्द्वानी : बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। रेलवे स्टेशन परिसर, ट्रैक...

  • उत्तराखंड,
  • ज्योतिष
  • ताजा समाचार,
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ठ
  • विशेष समाचार
  • संस्कृति

डॉ. विनोद जुगलान ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

February 21, 2026 न्यूज़ डेस्क

ऋषिकेश : दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में “पर्यावरण शिक्षा” एवं “व्यक्तित्व का समग्र विकास” विषय पर एक...

  • उत्तराखंड,
  • ज्योतिष
  • ताज़ा खबर ,
  • ताजा समाचार,
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ठ
  • विशेष समाचार
  • संस्कृति

हनुमान भाव में आज का पंचांग व राशिफल

January 6, 2026 न्यूज़ डेस्क

मंगलवार को कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। नक्षत्र मघा और योग शोभन रहने से दिन धार्मिक कार्यों के लिए शुभ माना जा रहा है।...

  • ज्योतिष
  • ताज़ा खबर ,
  • ताजा समाचार,
  • मध्यप्रदेश
  • मुख्य पृष्ठ
  • विशेष समाचार
  • संस्कृति

महाकाल मंदिर में भारी फूल-मालाएं चढ़ाने की परंपरा बंद, 1 जनवरी 2026 से लागू होगा प्रतिबंध

December 12, 2025 न्यूज़ डेस्क

उज्जैन / मध्य प्रदेश: उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल को चढ़ाई जाने वाली भारी और विशालकाय फूल-मालाओं की परंपरा अब बंद होने...

  • कैरियर
  • ज्योतिष
  • ताज़ा खबर
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ठ
  • विशेष समाचार

असम में दूसरी शादी अपराध घोषित, बहुविवाह पर प्रतिबंध वाला विधेयक पारित अधिकतम 10 साल की जेल का प्रावधान

November 28, 2025 न्यूज़ डेस्क

गुवाहाटी: असम विधानसभा ने राज्य में बहुविवाह पर रोक लगाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक...

Connect Us With

Suscribe Us On

Follow Us On

Email Us:
[email protected]

Click Below To Advertise With Us

  • Home
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Copyright © All rights reserved | Uttrakhandtimes.com | CoverNews by AF themes.