2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में उक्रांद ने फूंका बिगुल, 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए 16 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुकरैती ने शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की।घोषित सूची में पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी, द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी और कर्णप्रयाग से आशीष नेगी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी ने अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।

पार्टी के अनुसार, पहली सूची में उन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं, जहां संगठन की ओर से सहमति बन चुकी है। शेष सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने की तैयारी है।उक्रांद की इस घोषणा के साथ ही प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्रीय दलों की सक्रियता भी चर्चा में आ गई है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में अन्य राजनीतिक दल अपनी चुनावी रणनीति और प्रत्याशियों को लेकर क्या कदम उठाते हैं।

Ad