उत्तराखंड क्रांति दल ने IDPL वीरभद्र इकाई का किया गठन, घर-घर पहुंचाई जाएगी पार्टी की रीति-नीति
ऋषिकेश। उत्तराखंड क्रांति दल की आईडीपीएल वीरभद्र इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष परवादून आनंद सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान प्रेम सिंह नेगी ‘रागी’ को आईडीपीएल वीरभद्र इकाई का प्रभारी नियुक्त किया गया, जबकि के. डी. जोशी को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल ने कहा कि आईडीपीएल क्षेत्र में “घर-घर चर्चा, हर घर पर्चा” अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से उत्तराखंड क्रांति दल की नीतियों और राज्य निर्माण के उद्देश्य को प्रत्येक घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकारिणी के शीघ्र विस्तार पर भी जोर दिया।
नवनियुक्त प्रभारी प्रेम सिंह नेगी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को दल की सदस्यता दिलाई जाएगी तथा मातृशक्ति को भी बड़ी संख्या में पार्टी से जोड़ा जाएगा।
बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष सौरभ सेमवाल, सह प्रभारी के. डी. जोशी, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह बिष्ट, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष सुनील बिष्ट, सत्य प्रकाश भट्ट, अटल बिहारी शर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
