उत्तराखंड में मौसम का मिला-जुला मिजाज, पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल मिला-जुला बना हुआ है। प्रदेश के कुछ पर्वतीय इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात होने की भी संभावना जताई गई है।
पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के साथ धुंध और कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने घाटी वाले इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे सुबह और शाम के समय दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है।
हालांकि, सोमवार के बाद प्रदेश में मौसम राहत देने वाला रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार से राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके चलते मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने के आसार हैं, जबकि पहाड़ी इलाकों में भी आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

Ad