अमित शाह पहुंचे पतंजलि योगपीठ, बाबा रामदेव आचार्य बालकृष्ण ने किया स्वागत
हरिद्वार/ऋषिकेश: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे के दौरान ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पतंजलि योगपीठ पहुँचे। उनका योगगुरु बाबा रामदेव और पतंजलि के प्रबंधक आचार्य बालकृष्ण ने स्वागत किया। सूत्रों के अनुसार, अमित शाह कल पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। वहीं, आज रात वे पतंजलि योगपीठ में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आज पतंजलि में ही ठहरेंगे।
इससे पहले शाम के समय अमित शाह स्वर्गाश्रम स्थित गीता भवन पहुँचे, जहाँ उन्होंने कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसके बाद वे सीधे हरिद्वार के लिए रवाना हुए। उनके दौरे के मद्देनज़र सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को पूरी तरह सुनिश्चित किया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं।
अमित शाह के इस दौरे को उत्तराखंड में राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
