खदरी खड़कमाफ इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि
ऋषिकेश विधायक एवं उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, खदरी खड़कमाफ में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय परिवार द्वारा डॉ. अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें आत्मविश्वास के साथ-साथ रचनात्मकता को भी बढ़ावा देते हैं।
अपने संबोधन में डॉ. अग्रवाल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की सच्ची कुंजी है। साथ ही उन्होंने आगामी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर एकाग्रता के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान रणवीर सिंह पुंडीर (प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज खदरी), स्वरूप सिंह पुंडीर (पूर्व प्रधान), महावीर उपाध्याय, राम रतन रतूड़ी, मोहन सिंह रावत, पंकज डोभाल, धीरेंद्र रावत, अनिल चौहान, अशोक राणा (पंचायत सदस्य), रजनी डोभाल (क्षेत्र पंचायत सदस्य), सुनीता रावत (पूर्व प्रधान), बृजमोहन कंडवाल, द्वारिका प्रसाद बलोदी, तजवीर सिंह पडियार सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
