यमुना जयंती पर तय हुआ शुभ मुहूर्त
उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि विधिवत रूप से घोषित कर दी गई है। यमुना जयंती के पावन अवसर पर तीर्थपुरोहितों और धर्माचार्यों द्वारा पंचांग गणना के आधार पर शुभ तिथि और मुहूर्त तय किया गया।धार्मिक परंपराओं के अनुसार, यमुना जयंती के दिन यमुनोत्री मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें तीर्थपुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणना कर कपाट खोलने की तिथि निर्धारित की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
बताया गया कि निर्धारित शुभ मुहूर्त में ही विधि-विधान के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा की औपचारिक शुरुआत भी मानी जाती है, जिससे प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नया गति मिलेगी।प्रशासन और मंदिर समिति ने यात्रा को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी हैं। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। मार्गों की मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाएं, आवास और परिवहन व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के यमुनोत्री धाम पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।धार्मिक मान्यता के अनुसार, यमुनोत्री धाम मां यमुना का उद्गम स्थल है और यहां दर्शन करने से श्रद्धालुओं को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। कपाट खुलने की घोषणा के साथ ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
