तोताघाटी में कार 400 मीटर गहरी खाई में गिरी, युवक घायल, युवती की तलाश जारी

खबर शेयर करें -

तोताघाटी / देवप्रयाग : देवप्रयाग क्षेत्र के तोताघाटी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा, स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ ब्यासी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

एसडीआरएफ टीम ने दुर्गम रास्तों से नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई। मौके पर वाहन के पास एक घायल युवक मिला, जिसे टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला। घायल युवक ने बताया कि कार में उसके साथ एक युवती भी सवार थी, जो हादसे के बाद लापता है।

एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन टाटा टिगोर (DL 11 CD 3154) है। वाहन में सवार लोगों की पहचान अनीश पुत्र संदीप, उम्र 22 वर्ष, निवासी दिल्ली ,घायल, सोहनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी दिल्ली , लापता।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Ad