परीक्षा समापन पर केंद्र व्यवस्थापक सत्येंद्र खुगशाल का सम्मान
ऋषिकेश : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश में परिषदीय परीक्षा के सफल समापन के उपलक्ष्य में केंद्र व्यवस्थापक सत्येंद्र खुगशाल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने खुगशाल जी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने खुगशाल के कुशल नेतृत्व और दायित्वों के प्रभावी निर्वहन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और निष्पक्ष रूप से संपन्न हुई, जो विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने खुगशाल जी के उज्ज्वल एवं यशस्वी जीवन की कामना भी की।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी खुगशाल जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की। सभी ने उनके समर्पण और कार्यशैली को प्रेरणादायक बताया।सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
