वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री दुर्गा शक्ति मंदिर में चेत्र नवरात्र उत्सव का शुभारंभ, माता की चौकी में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

खबर शेयर करें -

श्री दुर्गा शक्ति मंदिर मनीराम मार्ग में मंदिर समिति के तत्वावधान में चेत्र नवरात्र उत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र कलश स्थापना कर किया गया। इस अवसर पर हरियाली बीजकर देवी के बीज मंत्र का सामूहिक जप भी श्रद्धालुओं द्वारा किया गया।माता के गगनभेदी जयकारों के बीच नगर क्षेत्र के सैकड़ों भक्तजन मंदिर परिसर में आयोजित माता की चौकी में शामिल हुए और भक्ति भाव से कार्यक्रम में सहभागिता की।

माता की चौकी में पारंपरिक नवरात्र पाठ पंडित ज्योति शर्मा द्वारा किया गया। इसके पश्चात उन्होंने माता की पावन भेंट प्रस्तुत कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने “गुफा से बाहर आजा तेरे नराते आए…”, “अंगना पधारो मैया मोरे अंगना पधारो…”, “आयो आयो री नवरात्रि त्योहार…”, “मेले तेरे मंदिरा ते माँ लगदे ने मेले…” सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालु देर रात्रि तक झूमते रहे।

इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा, महामंत्री पंडित ज्योति शर्मा, मनोहर चड्डा, सतीश कक्कड़, प्रदीप कोहली, मीनू अरोड़ा, सुमन बहल, संतोष शर्मा, नीतू जुनेजा, अनिल मेहरा, राजेश रावल, चंद्र बजाज, मोनिका खट्टर, रूबी गाबा, मीनू मल्होत्रा, सीमा चिचड़ा, आशा खुराना, मनोज ढीगराँ, चंद्र भाटिया, पंकज चावला, चंद्र विरमानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में मंदिर समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।

Ad