मुख्यमंत्री ने देवकी काण्डपाल को ₹20,000 प्रतिमाह लोकतंत्र सम्मान पेंशन की स्वीकृति दी

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं के लिए बड़ी धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन प्रदान किया है। इसमें शामिल हैं “लोकतंत्र सम्मान पेंशन” और “अमृत 2.0 योजना” के तहत कई परियोजनाओं की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री ने देवकी काण्डपाल पत्नी स्व. जयदत्त काण्डपाल, कुसुमखेडा, हल्द्वानी, नैनीताल को ₹20,000 प्रतिमाह लोकतंत्र सम्मान पेंशन का अनुमोदन दिया है। यह पेंशन स्वीकृति 17 मई 2023 से प्रभावी होगी।इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने अमृत 2.0 योजना के तहत नगर निगम हरिद्वार के वार्ड नंबर 59, सीतापुर सरोवर में वाटर बॉडी रिजुविनेशन योजना के लिए ₹1.68 करोड़ की धनराशि, सिंचाई विभाग के तहत विकासखण्ड रायपुर के बांदल नदी में जल संरक्षण कार्य हेतु ₹2.19 करोड़, बीजापुर नहर के हैड का सुदृढीकरण एवं आधुनिकीकरण हेतु ₹5.00 करोड़ और उत्तराखंड पेयजल निगम के तहत लोहाघाट टाउन पम्पिंग पेयजल योजना के लिए ₹84.45 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए भी स्वीकृति दी है। इनमें डॉ. भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय बालक छात्रावास कण्डोली, देहरादून में अनुरक्षण कार्य हेतु ₹46.56 लाख, राजा बाबू पब्लिक इंटर कॉलेज, आसफग्रांट, हरिद्वार को हाईस्कूल (कक्षा 09 से 10) हेतु ₹2.00 लाख, इंटर्मीडिएट (कक्षा 11 से 12 तक) हेतु ₹3.00 लाख और हर्ष पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, मूलदासपुर माजरा, हरिद्वार को ₹1.00 लाख प्रतिवर्ष की आवर्तक सहायता के रूप में स्वीकृति दी गई है।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने जिला कारागार, देहरादून में वर्तमान भूमिगत विद्युत केबल और पैनल को बदलकर समुचित क्षमता की आर्मर्ड केबल और पैनल स्थापित करने के लिए ₹85.22 लाख की स्वीकृति भी दी है।मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अंतर्गत अखुली ग्राम पंचायत में संपर्क मार्ग निर्माण हेतु ₹54.80 लाख, विधानसभा क्षेत्र धारचूला में जोशागांधी नगर से कोटाखड़िक इमला ट्रैक रूट के निर्माण हेतु ₹30.55 लाख और विकासखंड मूनाकोट के अंतर्गत ग्राम सभा घुर्चू तोक पंतरा से अखुली तोक बुर्गर तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए ₹83.93 लाख की स्वीकृति दी है।

यह कदम राज्य के विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है और इससे राज्य के विकास को और भी गति मिलेगी।

Ad