रायवाला बाजार में कांग्रेस जनों ने किया बाजार भ्रमण, व्यापारियों व क्षेत्रवासियों को दी हिन्दू नववर्ष व नवरात्रि की शुभकामनाएं

खबर शेयर करें -

रायवाला। हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के अवसर पर रायवाला बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार भ्रमण कर स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि हिंदू नव वर्ष भारतीय संस्कृति, परंपरा और सनातन मूल्यों का प्रतीक है, जो हमें नई ऊर्जा, नई आशा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा की उपासना का विशेष पर्व है, जो समाज में शक्ति, भक्ति और एकता का संदेश देता है। साथ ही नवसंवत्सर केवल नए वर्ष की शुरुआत नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा तथा समृद्धि बढ़ाने का अवसर भी है।

इस मौके पर स्थानीय व्यापारी नेता विवेक रावत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि सभी को इस अवसर पर संकल्प लेना चाहिए कि समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान, युवाओं के भविष्य निर्माण और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनसेवा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करती आई है और आगे भी जनता के सुख-दुख में सहभागी बनी रहेगी।

कार्यक्रम में हरतालिका तीज कमेटी रायवाला की पूर्व अध्यक्ष अलका क्षेत्री, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनूप नेगी, नवीन, अंकित खंकरियाल, मेहरबान चौहान, हरिराम नौटियाल, युवा मंगल दल अध्यक्ष रवि कुकरेती, त्रिलोक चंद, पिंटू प्रजापति, मदन शर्मा, राजेन्द्र कोठारी, विश्व मोहन सिंह राणा, किशोर सिंह नेगी, महेन्द्र कुट्टी, सन्नी चन्द, मंजू क्षेत्री सहित कांग्रेस नेता व व्यापारी मौजूद रहे।

Ad