दिग्गज निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली : भारत के दिग्गज निशानेबाज एवं प्रतिष्ठित कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भारतीय खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। खेल प्रेमी, खिलाड़ी और विभिन्न खेल संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते थे। अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। खिलाड़ी के रूप में सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने कोच की भूमिका में भी अहम योगदान दिया और देश को कई विश्वस्तरीय निशानेबाज तैयार किए।

भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से खेल जगत ने एक अनुभवी खिलाड़ी, प्रेरणादायी गुरु और समर्पित कोच को खो दिया है।

Ad