ऋषिकेश में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का भव्य स्वागत, परिवहन समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के ऋषिकेश आगमन पर तीर्थनगरी के परिवहन कारोबारियों एवं विभिन्न परिवहन यूनियनों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में परिवहन क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि ऋषिकेश ट्रक ओनर्स एसोसिएशन एवं विभिन्न परिवहन यूनियनों द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पदाधिकारियों के साथ सकारात्मक संवाद हुआ। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिवहन व्यवसायियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, महापौर शंभू पासवान, अपर आयुक्त परिवहन संत कुमार सिंह, आरटीओ संदीप सैनी, ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जगमोहन सकलानी, जितेंद्र नेगी (टीजीएमओसी), ई-रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत, गढ़वाल मोटर्स एसोसिएशन के गजे सिंह रोशन, पूर्व चेयरमैन दीप शर्मा सहित विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री बत्रा ने कार्यक्रम में मिले स्नेह और सम्मान के लिए सभी परिवहन संगठनों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार परिवहन क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

Ad