स्वच्छता चैंपियन मुस्कान जिनवाल ने नगर आयुक्त से की शिष्टाचार भेंट
ऋषिकेश: नगर निगम ऋषिकेश की स्वच्छता चैंपियन एवं पावरलिफ्टिंग की राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी मुस्कान जिनवाल ने नगर निगम ऋषिकेश के नवनियुक्त नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए नगर आयुक्त को एक पौधा भेंट किया।
मुस्कान जिनवाल और हॉकी खिलाड़ी अंकुर गुप्ता वर्तमान में स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत शहरों के स्वच्छ सर्वेक्षण सिटीजन फीडबैक अभियान में स्वच्छता चैंपियन के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने नगर आयुक्त से स्वच्छता जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने संबंधी विषयों पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर ऋषिकेश में हॉकी गुरु के नाम से प्रसिद्ध पूर्व भारतीय वायुसेना अधिकारी देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, खेल प्रशिक्षक ओम प्रकाश गुप्ता, मुस्कान के पावरलिफ्टिंग कोच अभिषेक कुमार तथा उनके पिता नीरज जिनवाल भी उपस्थित रहे।
नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए स्वच्छता अभियान में उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया।
