डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर दी बधाई
ऋषिकेश: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय में उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की।
इस दौरान डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर सांकेतिक रूप से मिष्ठान अर्पित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने जनकल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल विकास, आत्मनिर्भर भारत और गरीब कल्याण से जुड़े कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनका लाभ देश के हर वर्ग तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष विनय पासवान, जिला उपाध्यक्ष माया घले, महिला मोर्चा जिला महामंत्री लक्ष्मी गुरुंग, साईं मंदिर अध्यक्ष अशोक थापा, क्षेत्र पंचायत सदस्य ऋषि राम शर्मा, विशाल गौतम, अरविंद क्षेत्री, गोरखाली सुधार सभा अध्यक्ष टिक बहादुर थापा, बीपी शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
