भानियावाला में पूर्व सैनिकों ने किया राज्य मंत्री कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी का भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

भानियावाला/रानीपोखरी। भानियावाला, रानीपोखरी में उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों द्वारा गढ़वाल की वीरभूमि के गौरव, सिपाही से कर्नल और कर्नल से राज्य मंत्री बने कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने पुष्पमालाओं एवं आत्मीय सम्मान के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सैनिक समाज पर विश्वास जताते हुए कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपना पूरे पूर्व सैनिक समुदाय के सम्मान और गौरव का प्रतीक है।

अपने संबोधन में कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी ने सभी पूर्व सैनिकों के स्नेह, सम्मान और विश्वास के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि प्रत्येक पूर्व सैनिक का सम्मान है।

उन्होंने कहा, “मैं माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं माननीय सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने पूर्व सैनिकों के अनुभव, समर्पण और राष्ट्रसेवा पर विश्वास व्यक्त करते हुए मुझे यह दायित्व सौंपा है। यह सम्मान हम सभी पूर्व सैनिकों का सम्मान है।

कार्यक्रम में कैप्टन राजपाल सिंह, कैप्टन मोर सिंह, कैप्टन मखोलगा, अधिवक्ता सुनील शर्मा, डॉ. शेट्टी, हवलदार बी.पी. शर्मा सहित अनेक पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने पूर्व सैनिकों के योगदान को राष्ट्र निर्माण में अमूल्य बताते हुए उनके सम्मान और हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना की।

Ad