देहरादून में 1-2 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

खबर शेयर करें -

देहरादून। जनपद देहरादून में 1 और 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने भी मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। विशेष रूप से नदी-नालों, गधेरों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला प्रशासन या संबंधित नियंत्रण कक्ष को दें।

Ad