ऋषिकेश: मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विद्यालय व ओपन वर्ग की टीमों का शानदार प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: ऋषिकेश में आयोजित पारंपरिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उत्साह, रोमांच और खेल भावना का शानदार संगम देखने को मिला। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय वर्ग और ओपन वर्ग दो श्रेणियों में किया गया, जिसमें स्थानीय विद्यालयों और क्लबों की टीमों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के प्रायोजक एसीसी सीमेंट ऋषिकेश रहे, जबकि विजेता टीमों को ट्रॉफी आज़ाद न्यूज़ एजेंसी ऋषिकेश द्वारा प्रदान की गई।

विद्यालय वर्ग में गंगोत्री विद्या निकेतन की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज (बी टीम) रही, जबकि तृतीय स्थान श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज (ए टीम) के खाते में गया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने अनुशासन, समन्वय और रणनीति का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।वहीं ओपन वर्ग में मुकाबला बेहद रोचक रहा। चंद्रेश्वर क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बनखंडी महादेव क्लब ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस वर्ग में तृतीय स्थान कोई भी टीम प्राप्त नहीं कर सकी।

कार्यक्रम के दौरान मेला संयोजक दीप शर्मा, विनय उनियाल, हर्षवर्धन शर्मा, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, चेतन शर्मा, सुनील प्रभाकर, विनय मनमीत, बसन्त कुमार, बच्चन पोखरियाल, वरुण शर्मा, रामकृपाल गोतम, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, सुरेंद्र भट्ट, के.एल. दीक्षित, अनिता ममंगाई, गीता कुकरेती, गोविंद सिंह रावत, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, प्रमोद कुमार मलासी, नवीन मेंदोला, विकास नेगी, चमन, प्रवीण रावत, रंजन अंथवाल, दीपक भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विद्यालय वर्ग में गंगोत्री विद्या निकेतन के कोच चमन, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज बी टीम के कोच नवीन मेंदोला व जयकृत सिंह रावत, तथा टीम ए के कोच विकास नेगी रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विनय मनमीत, सुनील प्रभाकर, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, प्रवीण रावत और उपदेश उपाध्याय ने निभाई।

आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, कोचों, निर्णायकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में पारंपरिक खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ टीम भावना और अनुशासन को भी मजबूत करती हैं।

Ad