देहरादून में “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान का भव्य शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के देहरादून आगमन के अवसर पर कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली।
अभियान की औपचारिक शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षर कर की गई। इस दौरान रोड शो में उन्होंने स्वयं वाहन रोककर अभियान में सहभागिता की और इसे राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण तथा ऊर्जा बचत से जुड़ा महत्वपूर्ण जनजागरण अभियान बताया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन की मजबूत उपस्थिति देखने को मिली। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी और उत्साह ने कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया।
सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि “सेव फ्यूल, सेव नेशन” केवल ईंधन बचाने का अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के संसाधनों के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण आज समय की आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण के विजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार जागरूकता अभियान चलाएंगे। उनका उद्देश्य ईंधन की बचत, पर्यावरण संतुलन और राष्ट्रीय संसाधनों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने अभियान को घर-घर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान जनभागीदारी के माध्यम से एक व्यापक जनआंदोलन का रूप लेगा।
